April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

घास काटने गई ढकना बडोला गांव की महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

  1. चम्पावत। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम की एक महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों व आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एकहथिया नौले के पास घने जंगल के समीप हमला हुवा है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब नौ बजे रोजाना की तरह ग्राम ढकना बडोला की महिलाएं एकह​थिया नौला के समीप स्थित जंगल में जानवरों के लिए चारा पत्ती लाने गई थीं। दोपहर के वक्त एक गुलदार ने झपट्टा मारते हुए ढकना निवासी रमेश सिंह नरियाल की 35 वर्षीय पत्नी मीना देवी को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इससे पूर्व गुलदार ने देवकी देवी जोकि दो अन्य महिलाओं के साथ 500 मीटर दूरी पर घास काट रही थी उसके ऊपर हमला किया था पास में ही खड़ी आनंदी ने हमला होते हुए देखा और दराती से गुलदार को मारा गुलदार ने 500 मीटर दूर घास का गट्ठर बांध रही मृतक मीना देवी पर हमला कर दिया था। उसके साथ गई भागीरथी कमला लक्ष्मी महिमा ने बताया कि शोर मचाने पर भी गुलदार ने मीना को नहीं छोड़ा मीना की गर्दन दबाते हुए घने जंगल की ओर ले गया। उसी जंगल में एक ग​डरिया अपनी भेड़ों के साथ रुका हुआ था। महिलाओं की चीख सुन गडरिया व आसपास मौजूद अन्य लोग उस ओर भागे। गडरिया के कुत्तों के भोंकने और लोगों का शोरगुल करने पर गुलदार महिला को छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही साथ ही वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भिजवाया। महिला का शव वन विभाग ने ढकना की सीमा पर वन पंचायत बलाई के झड़पतिया इलाके से बरामद किया। घटना के बाद से महिलाएं व ग्रामीण दहशत में हैं। ढकना के पूर्व प्रधान विनोद चौधरी ने वन विभाग व प्रशासन से नरभक्षी हो चुके गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने या फिर मारने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गुलदार एक दो पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। वन विभाग की टीम में रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी, वन दरोगा चतुर सिंह महरा, करम सिंह, वन ​बीट अधिकारी हरीश जोशी, उमेश भट्ट, दिनेश चंद्र, वहीं राजस्व विभाग की ओर से राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, पीआरडी जवान मोहन भट्ट आदि शामिल रहे।

डीएफओ और रमेश कांडपाल ने बताया कि पीड़ित महिला के परिवार को 50 हज़ारकी फौरी राहत प्रदान की गई है 3.5लाख और प्रदान किए जाएंगे उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप और पिंजरा भी लगाया जाएगा

शेयर करे