दो शराबियों ने बीच बाजार काटा हंगामा
– शराबियों को काबू करने में पुलिस के छूटे पसीने
चंपावत मुख्य बाजार में 4:00 बजे करीब दो शराबियों ने मिलकर जमकर उत्पात मचाया दोनों ने शराब के नशे में एक आल्टो टैक्सी चालक के वाहन पर मारकर उसका शीशा भी तोड़ दिया बाद में जब टैक्सी चालक मुआवजा मांगने लगा तो दोनों शराबी उसे धमकाने लगे।
इस दौरान स्टेशन में भारी भीड़ एकत्र हो गई । 1 घंटे तक पुलिस भी तमाशबीन बनी रही हंगामा काटने के बाद पुलिस विभाग के 6 से अधिक सिपाहियों ने दोनों को मुश्किल से पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों मैं से एक भैरव सिंह मेहता उम्र 38 वर्ष पुत्र हयात सिंह मेहता कलीगॉव लोहाघाट
दूसरा आरोपी देव सिंह उम्र 39 वर्ष पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मुडियानी बताया जा रहा है कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि हंगामा काटने वाले दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे तथा एक अल्टो कार का शीशा तोड़ दिया था जिसके बाद विवाद खड़ा हुवा।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम