November 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

दो पर्यटकों के कीमती सामान रुपये बनबसा पुलिस ने खोज कर उन्हें सौंपा

Dukan Ad
Dukan Ad

भारत घूमने आये दो विदेशी मूल के नागरिको का कीमती सामान तथा रुपये को बनबसा पुलिस द्वारा खोज कर किया सुपुर्द

बनबसा। विदेशी मूल के  स्लोवाकिया (SLOVAKIA) के दो व्यक्तियों जिसमें PAUL UERNY S/O JOZEF तथा PETER MARUCIC S/O PETER निवासी स्लोवाकिया द्वारा अपना एक बाक्स रोडवेज बस में छूटने बावत सूचना बनबसा थाने में दी

। सूचना पर  बस के बारे टनकपुर रोडवेज डिपो  से उत्तर प्रदेश को संचालित होने वाली समस्त बसो के वाहन संख्या ,चालको व परिचालको के नाम व मोबाइल नम्बर की जानकारी की गयी तो  बस उत्तर प्रदेश मथुरा रोडवेज  की होना प्रकाश में आया। जो रात्रि में ही मथुरा के लिए वापस चली गयी थी।

बनबसा पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर सम्पर्क सूत्रों से बस के परिचालक से सम्पर्क किया गया । एआरएम   मथुरा की सहायता से बाक्स को प्राप्त कर विदेशी नागरिकों के सुपुर्द किया गया

बॉक्स में पासपोर्ट, डेबिट /एटीम कार्ड , मोबाईल एयर बड्स , नकदी 250 डॉलर ( लगभग 21,000रुपये भारतीय ) थे।

विदेशी मूल के पर्यटकों ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई मदद की सराहना की।

शेयर करे