चंपावत। पाटन पाटनी में कराटे कोच दीपक अधिकारी का भवन आपदा से खतरे की जद में आ गया। पॉलिटेक्निक के निकट उनके आवासीय भवन में झुमाधुरी को जाने वाली सड़क में नाली और स्क्रबर बंद होने के कारण बरसात का पानी का रुख उनके घर की तरफ मुड़ गया। जिससे भवन में भू कटाव शुरू हो गया। पूरा परिवार डर के साए में जी रहा है। जिला प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन बिछाकर पानी का रुख मोड़ने का प्रयास किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सारा पानी घर की तरफ आ रहा है।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत