लोहे की निर्माण सामग्री चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने चार घंटे में पकड़ा
चंपावत। नगर में लोहे के सामान की चोरी करने वाल चोर को सूचना मिलने के 4 घंटे के भीतर किया गया चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया।
कोतवाली में अशोक सिंह लडवाल ने शिकायत दर्ज कराते हुवे बताया कि लडवाल स्टेट में निर्माणाधीन स्कूल में किसी अज्ञात व्यक्ति ने 27 लोहे की सरिया के छल्ले, 35 लोहे की रोड तथा 3 अदद लोहे की गैंटी बरामद की।
कोतवाली में धारा 303(2 ) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम में उ.नि. ललित पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना मिलने के 4 घण्टे के भीतर निवासी सोनू खान बरखेड़ा पीलीभीत, हाल निवासी शांत बाजार भटटी वाली गली से मय चोरी के शतप्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में उ.नि.ललित पाण्डे, अ.उ.नि.प्रदीप जोशी,किशोर सिंह, पंकज पाण्डे
शामिल रहे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन