टनकपुर में 1.73 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
चंपावत। चंपावत में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद चम्पावत में एसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशे के तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में 7 सितंबर को थाना टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत
वाहन संख्या uk 06 ax 8890 मोटर साइकिल होंडा में 02 अभियुक्तो को 1.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बंध में थाना टनकपुर एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सूरज सिंह 24 वर्ष, निवासी वार्ड 4 टनकपुर,अफसार अंसारी निवासी वार्ड 4 टनकपुर उम्र 28 वर्ष हैं।पुलिस टीम में निरीक्षक राकेश सिंह,हेड कानि. मोहन तोमक्याल कॉन्स्टेबल नासिर शामिल रहे।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल