चंपावत । टनकपुर के बिचई गांव में सुबह सड़क किनारे एक युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह घूमने जा रहे लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति के संदिग्ध अवस्था में गिरे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक की सिनाख्त की
मृतक युवक की पहचान अमोश पुत्र जेम्स मैसी उम्र 17 विष्णुपुरी कॉलोनी वार्ड नंबर 11 के रूप में हुई है।
परिजनों का कहना है कि युवक शनिवार की शाम 6:30 बजे से घर से लापता था, जिसके संबंध में उन्होंने शनिवार रात करीब 11 बजे स्थानीय कोतवाली में भी सूचना दी थी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
More Stories
‘युवा उत्तराखंड’ पुस्तक के कवर पृष्ठ का लोकार्पण
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय