चल्थी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तेंदुवे की मौत
चंपावत । टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तेंदुवे की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम चल्थी की ओर रवाना हो गई है। रेंजर बृजमोहन टम्टा ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्रीफ कैंप के पास चल्थी में तेंदुए की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। डिप्टी रेंजर चतुर सिंह हरीश जोशी पूर्णानंद सौरव पांडे टीम में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुवे का पोस्टमार्टम चंपावत में किया जाएगा।
चल्थी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एनएच में तेंदुवे की मौत

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला