चम्पावत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा 16 अगस्त को चम्पावत जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वह 16 अगस्त को धानाचूली (नैनीताल) से सुबह दस बजे प्रस्थान कर साढ़े 12 बजे देवीधूरा पहुंचेंगे तथा उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां वाराही धाम में आयोजित होने वाले बगवाल मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वह देवीधुरा से प्रस्थान कर लोहाघाट में लोनिवि के अतिथि गृह में स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे बग्वाल मेले का शुभारंभ

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला