चंपावत। टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर एक जीप उफनाए किरोड़ा नाले में बह गई। जीप में 9 लोग सवार थे। 7 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 1 बच्ची की मौत हो गई। जबकि 2 लोग लापता है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 9 अगस्त की सुबह 9.30 बजे ठुलीगाड़ (पूर्णागिरि धाम) जा रही एक मैक्स जीप किरोड़ा नाले के उफान में बह गई। जीप में कुल 9 लोग सवार थे। पुलिस, राजस्व और एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अब तक 7 लोगों को निकाला जा चुका है। सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। 1
घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीप में सवार लोग ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के रहने वाले बताए गए हैं। 17 साल की बच्ची बलविंदर कौर पुत्री सुखविंदर सिंह खटीमा की बताई ज रही है।


More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे