चंपावत।
शादी से इनकार पर युवक ने खाया जहर, रेफर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का युवक पर आरोप, युवती की तहरीर पर चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज युवती के शादी से इनकार करने पर लोहाघाट निवासी एक युवक ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डाँक्टर पीएस खोलिया ने बताया कि इलाज के बाद युवक हिमांशु की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन कुछ जरूरी परीक्षण के लिए युवक को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं इससे पूर्व 31 जुलाई को चंपावत में पीजी कर रही एक छात्रा ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक छात्रा की इस युवक से 2021 से दोस्ती थी। लेकिन छात्रा और उनके परिवार के लोग युवक से उसकी गलत आदतें और कुछ अन्य कारणों से विवाह के लिए राजी नहीं थे। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर अभद्रता, परिवार को जान से मारने की धमकी के अलावा सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी देता है। छात्रा की शिकायत पर कोतवाली में आरोपित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 व 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि महिला उप निरीक्षक राधा भंडारी मामले की जांच अधिकारी बनाया गया है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल