July 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने दवा की ओवरडोज ली, हायर सेंटर रेफर

प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने दवा की ओवरडोज ली, हायर सेंटर रेफर
लोहाघाट। विकास खंड के गुमदेश क्षेत्र में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते दवा की ओवरडोज ले ली। जिससे युवती का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर गया लेकिन परिजनों नहीं ले जाने से मना कर दिया।
शनिवार को उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि गुमदेश क्षेत्र की एक 26 साल की युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान पता चला कि युवती ने दवाइयों की ओवरडोज ले ली है। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में
लोहाघाट से रेफर युवती की हालत गंभीर है जिसको देखते हुए जिला अस्पताल से रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने हायर सेंटर ले जाने से मना कर दिया। डॉ.गौरांग और डॉ.अजय ने युवती का उपचार कर रहे हैं। प्रभारी पीएमएस प्रदीप बिष्ट ने बताया की युवती ने दवाइयां की ओवरडोज ले ली है और हालत गंभीर है। हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई लेकिन परिजन ले जाने को तैयार नहीं हैं। अस्पताल प्रबंधन में उनसे नहीं ले जाने को लेकर लिखित लिखवा लिया । फिलहाल युवती का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवती का करीब 3 साल से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह अवसाद में आ गयी। जिसका उपचार भी चल रहा है। लोगों ने बताया कि एक दो दिन पूर्व युवक की शादी होने पर युवती ने अवसाद में आकर मानसिक रोग के इलाज में चल रही दवाओं की ओवरडोज ले ली थी।

शेयर करे