पाड़ासोंसेरा में आवासीय भवन जमींदोज
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में पड़ासौंसेरा में भारी बारिश के कारण आवासीय भवन हुआ जमीदोज। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली। लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई।
रविवार दोपहर में पाड़ासौंसेरा भारी बारिश के कारण बसंत सिंह पुत्र नारायण का आवासीय भवन जमींदोज हो गया। भवन के अंदर रखा सारा सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। गनीमत रही कि भवन ध्वस्त होते समय अंदर कोई नहीं था। बसंत सिंह ने बताया कि भवन ध्वस्त होते समय बच्चे निमत्रंण में गए थे और पत्नी धास काटने के लिए वह स्वयं जानवरों को लेकर जंगल की ओर गए थे। भवन में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। लोगों ने भवन गिरने की सूचना राजस्व उपनिरीक्ष को दे दी है। गांव के प्रहलाद सिंह अधिकारी, कृष्णा अधिकारी, उमेश सिंह अधिकारी, नारायण सिंह अधिकारी, दिनेश नाथ गोस्वामी आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल