September 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

रैगांव में गुलदार ने 12 बकरियों को मौत की घाट उतारा

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। बीती रात को रैगांव के त्रिलोक सिंह पुत्र स्व.मान सिंह की 12 बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना डाला। जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र पीड़ित परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव में घूम रहा है और वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र नुकसान का आकलन करते हुए मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।ग्रामवाशियों द्वारा बताया गया कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से ग्राम के आस पास दिखाई दे रहा है। उक्त घटना के सम्बंध में वन विभाग को भी सूचना दे दी गयी है।राजस्व उपनिरीक्षक बिसराड़ी/रैगांव ने घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है

शेयर करे