चंपावत। चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आज रविवार की शाम को यातायात के लिए खुल गया है। देर शाम बारिश थमने के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटा लिया गया। और जाम में फंसे वाहनों को उनके गंतव्य को भेजा गया। कई यात्री कल रात से चंपावत रैन बसेरे में रुके थे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारिश थमी युद्ध स्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। और देर शाम तक मलबा हटा लिया गया। लेकिन जिला प्रशासन ने जरूरी होने पर ही वर्षा काल में यात्रा करने की अपील की है।
चंपावत टनकपुर एनएच खुला स्वाला के पास आया था भारी मलबा

More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं