October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लड़ीधुरा मार्ग में नाली और स्क्रबर न होने से सड़क को खतरा

Dukan Ad
Dukan Ad

लड़ीधुरा मार्ग में नाली और स्क्रबर न होने से सड़क को खतरा

लोहाघाट। बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर को जाने वाले मार्ग में नाली और स्क्रबर निर्माण की मांग उठाई। लोगों ने लोनिवि पर खानपूरी के नाम पर केवल सड़क पर डामरीकरण करने का आरोप लगाया।
शनिवार को लड़ीधुरा मंदिर को जाने वाले मार्ग में बीते माह बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई थी। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि दो साल पहले आपदा के वक्त लड़ीधुरा मंदिर को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया था। इस बार भी बरसात में मार्ग पूरी तरह से रोखड़ में बदल चुका है। जोशी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क में पेंचवर्क का कार्य पूरा कर लिया है, लेकिन मार्ग किनारे न तो स्क्रबर बनाए और न ही नालियां खोली है। जिससे लगातार बारिश रहने पर सड़क पर किया डामर भी बह सकता है। जोशी ने मार्ग में नाली निर्माण और स्क्रबर बनाने की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र गिरी ने बताया कि अन्य कार्यों के लिए भेजे गए हैं।
:::फोटो। 7एलजीटी 3पी
परिचय। बाराकोट में लड़ीधुरा मंदिर को जाने वाले मार्ग में बारिश के चलते सड़क में पानी बहा।

शेयर करे