April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी बाइक डेरी के कर्मचारी की मौत,एक घायल

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी बाइक डेरी के कर्मचारी की मौत
– बाइक चालक गंभीर रूप से घायल डीएच में भर्ती
चम्पावत । बनलेख-ललुवापानी सड़क पर किसकोट के पास हुई दुर्घटना
बनलेख-ललुवापानी सड़क पर एक बाइक किसकोट के पास कॉजवे में समा गई। हादसे में एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चंपावत दुग्ध संघ में सहायक स्टोर कीपर के पद पर तैनात थे। जबकि बाइक चल रहा व्यक्ति बुरी तरह चोटिल हो गया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
बनलेख-ललुवापानी सड़क पर पल्सों से ललुवापानी जा रही एक बाइक बुधवार शाम को किस्कोट के पास निर्माणाधीन कॉजवे पर जा गिरी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक बेहद तेज रफ्तार में थी और सीधे कॉजवे के भीतर जा घुसी। दोनों सवार बाइक के नीचे आ गए और पीछे बैठे डेरी के सहायक स्टोर कीपर गिरीश चंद्र जोशी 45 पुत्र टीकाराम जोशी किसकोट निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे श्याम सिंह तड़ागी 46 भी बुरी तरह जख्मी हो गए। दुग्ध संघ में डेरीमैन के रूप में काम करने श्याम तड़ागी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि तड़ागी के शरीर में कई जगह चोटें लगी हैं। हादसे जानकारी मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गिरीश चंद्र जोशी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वे परिवार के अकेले कमाने वाले थे। बुजुर्ग मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शेयर करे