चंपावत। श्यामलाताल में डूबने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई । ठुलीगाढ़ पुलिस एसडीआरएफ की मदद से शव का रेस्क्यू करने पहुंच गई है । कुमाऊं मंडल विकास निगम के माध्यम से श्यामला ताल में तमाम विकास कार्य चल रहे हैं । ठेकेदार द्वारा यहां मजदूरों को कम पर लगाया गया था काम पूरा होने के बाद देर शाम को जब मजदूर नहाने के लिए तालाब में उतर तो वह नहाते नहाते गहराई में चला गया। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। अत्यधिक रात होने के कारण मजदूर का रात में रेस्क्यू नहीं किया जा सका । बृहस्पतिवार को डूबे हुए मजदूर केशव को रेस्क्यू करने के शव को रेस्क्यू करने के लिए टीम पहुंच गई। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता