October 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

तनुज जोशी को ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबोर्न में 3.5 करोड़ की स्कालरशिप मिली

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत।  जिले के मेधावी छात्र तनुज जोशी का ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबोर्न में रिसर्च स्कालर के लिए हुआ चयन, 3.5 करोड़ रु. की स्कालरशिप हुई स्वीकृत।जिला मुख्यालय के शक्तिपुर पुलिस लाइन निवासी तनुज जोशी का ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबोर्न में पीएचडी शोध कार्य के लिए चयन हुआ है। तनुज वहां पर प्रोफेसर डॉ रमन सिंह के दिशा निर्देशन में “ग्राफीन” तत्व पर शोध कार्य करेंगे। ऑस्ट्रेलिया सरकार व यूनिवर्सिटी द्वारा तनुज को शोध कार्य करने हेतु 3.5 करोड़ की स्कालरशिप प्रदान की है। विश्व स्तर की 42वे रैंक की यह यूनिवर्सिटी कुछ ही शोध छात्रों को इस प्रकार की स्कॉलरशिप प्रदान करती है। इस तरह की फुल स्कालरशिप प्राप्त करने वाले तनुज इस क्षेत्र के पहले विद्यार्थी हैं। उन्होंने 22 फरवरी से यूनिवर्सिटी में शोधकार्य प्रारंभ कर दिया है।

तनुज जोशी की प्राम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशुमंदिर व माध्यमिक शिक्षा विद्यामंदिर चम्पावत से हुई है, इसके पश्चात बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग नोएडा इंटरनेशन यूनिवर्सिटी से (92%) एवं एमटेक एमिटी यूनिवर्सिटी से (97%) गोल्ड मेडल लेकर उत्तीर्ण की। तनुज ने बायो-मैकेनिकल एवं तरल-यांत्रिकी विषयों में कैंब्रिज विश्वविद्यालय व ऑकलैंड विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर 15 रिसर्च पेपर विश्व प्रसिद्ध जर्नलों में प्रकाशित किये हैं।
तनुज के पिता भूपेश जोशी स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ फार्मेसी-अधिकारी हैं, व माता कमला जोशी कुशल गृहणी हैं। तनुज ने बताया उन्होंने यह सफलता कठिन परिश्रम, मित्रों, परिवारजनों, एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली है। वहीं उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

शेयर करे