चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव चलो अभियान के तहत किमतोली हेलीपैड पहुंच गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री को देखने पहुंचे। क्षेत्र में पहली बार हेलीकॉप्टर देख ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री धामी गांव चलो अभियान के तहत ठांटागांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने वाले हैं इससे पूर्व वह यहां चौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे। और कल 11 फरवरी रविवार को 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक रोड शो में प्रतिभाग करेंगे तथा रामलीला मैदान लोहाघाट में आयोजित संगज्यू -2024 कार्यक्रम में भाग लेंगे ।

More Stories
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम
बनबसा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, 2770 कैप्सूल और टैबलेट के साथ बरेली का एमआर गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन के 133 प्रकरण लंबित, त्वरित निस्तारण के निर्देश