April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा के झंडे में निकली पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महारा की शव यात्रा

भाजपा के झंडे में निकली स्व. हयात सिंह माहरा की शवयात्रा, रामेश्वर घाट में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई विदाईच

म्पावत: जनसंघ के समय के नेता, भाजपा के संस्थापक सदस्य, आपातकाल में जेल गए और उत्तराखंड के पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार हुआ। भाजपा के झंडे के साथ निकली शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। नम आंखों के साथ स्व. माहरा को विदाई दी गई। स्व. हयात माहरा के पुत्र व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भाजपा सह जिला प्रभारी और दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने शव को भाजपा के झंडे में लिपटाया और ससम्मान विदाई दी। इस दौरान चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल रहे।

शेयर करे