अलर्ट के चलते चम्पावत में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
चम्पावत । मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए मंगलवार को चम्पावत जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह आदेश टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में लागू नहीं होगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने एक सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त, परिषद एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
सड़क नहीं बनी तो 2027 विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
युवाओं की क्षमता, समर्पण और संकल्प से प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग : धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद, ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को बताया विकास का आधार