June 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

त्यारकुड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मार्ग समस्या का होगा समाधान, 1.11 करोड़ रुपये से बनेंगे नाले व पटाल

त्यारकुड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मार्ग समस्या का होगा समाधान, 1.11 करोड़ रुपये से बनेंगे नाले व पटाल

संवाददाता चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत त्यारकुड़ा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवागमन समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने संपर्क मार्ग के अभाव से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका परिषद चम्पावत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
स्वीकृत योजना के तहत वार्ड संख्या-2 के तल्ली मादली क्षेत्र में थैप नौला से त्यारकुड़ा नौला तक 55.76 लाख रुपये तथा दीक्षा हार्डवेयर के समीप पूर्व निर्मित नाले से थैप नौला तक 55.83 लाख रुपये की लागत से नाला एवं पटल निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की आवागमन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “आदर्श चम्पावत” के संकल्प को साकार करने के लिए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई।

शेयर करे