कीवी बागानों में गर्मी से बचाव को लेकर किसानों को दिए गए तकनीकी सुझाव
संवाददाता, चम्पावत: जिले की ढकना ग्राम सभा में उद्यान विभाग की टीम ने कीवी बागानों का निरीक्षण कर किसानों को पौधों की देखभाल एवं उत्पादन बढ़ाने संबंधी तकनीकी जानकारी दी। उद्यान निरीक्षक निधि जोशी ने कृषक दिनेश चौड़ाकोटी के कीवी बगीचे का निरीक्षण करते हुए पौधों में उचित मात्रा में सड़ी गोबर खाद, नियमित सिंचाई तथा गर्मी के मौसम में नमी बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कीवी उत्पादन बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन, हैंड पॉलिनेशन तथा सर्दियों में कटाई-छंटाई का विशेष महत्व है। बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों को पौधों की नियमित देखभाल करने, थावले बनाकर उनमें सड़ी गोबर खाद या घास से मल्चिंग करने की सलाह दी गई, ताकि पौधों में पर्याप्त नमी बनी रहे और पानी की कमी से बचाव हो सके।
निरीक्षण के दौरान उद्यान सहायक गोपाल राम भी मौजूद रहे।

More Stories
बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग निर्माण का रास्ता साफ 8.720 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण की केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
गैंग रेप षड्यंत्र प्रकरण की साजिश में एक और आरोपी गिरफ्तार
डीएम के निर्देश पर मानसून से पूर्व सड़कों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, लोनिवि ने तेज किया सुधारीकरण अभियान