गैंग रेप षड्यंत्र प्रकरण की साजिश में एक और आरोपी गिरफ्तार
चम्पावत पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहे आरोपी को दबोचा
संवाददाता चम्पावत। दुष्कर्म प्रकरण में रची गई कथित साजिश के मामले में चम्पावत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली चम्पावत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी राहुल सिंह रावत का नाम प्रकाश में आया था।
B पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में गठित टीम फरार आरोपी की तलाश में लगातार अभियान चला रही थी। इसी क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना और सुरागरसी के आधार पर आरोपी राहुल सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि झूठी साजिश रचकर कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट
उपनिरीक्षक राकेश कठायत
कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।
गैंग रेप षड्यंत्र प्रकरण की साजिश में एक और आरोपी गिरफ्तार

More Stories
टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर गरजे शिक्षक
तेंदुए की खाल के 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी देना होगा
फायर लाइन के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन