August 25, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ब्रेकिंग : पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव का बिगुल, 9 जून को होगा मतदान

Dukan Ad
Dukan Ad

ब्रेकिंग : पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव का बिगुल, 9 जून को होगा मतदान

चंपावत/पाटी। चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 26 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 27 से 29 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 30 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 31 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। प्रत्याशियों को 1 जून को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 9 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 11 जून को कराई जाएगी।

पाटी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद समेत चार वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं वार्डों में एक सीट महिला तथा एक सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगी।

नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 1984 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नवगठित नगर पंचायत में पाटी और जौलाड़ी ग्राम पंचायत के साथ गूम ग्राम पंचायत का एक हिस्सा शामिल किया गया है।

वार्डों की स्थिति

रानीचौड़ वार्ड — महिला आरक्षित

पूनाकोट वार्ड — अनुसूचित जाति महिला

जौलाड़ी वार्ड — अनारक्षित

न्यू कॉलोनी वार्ड — अनारक्षित

शेयर करे