May 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

1200 नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर में सप्लाई की थी तैयारी

1200 नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर में सप्लाई की थी तैयारी
संवाददाता चंपावत। म“ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान के तहत चंपावत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसओजी और बनबसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 1200 नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम और बनबसा पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्ट्रांग फार्म बनबसा के पास दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी कामिल अंसारी निवासी इस्लामनगर, खटीमा के कब्जे से तीन बॉक्स में 720 पायवोक्सी स्पास प्लस कैप्सूल तथा वसीम अंसारी उर्फ लल्ला के पास दो बॉक्स में 480 कैप्सूल बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के पास से कुल पांच बॉक्स में 1200 प्रतिबंधित कैप्सूल, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीले कैप्सूल बरेली के नवाबगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाए थे और इन्हें नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों से
1200 पायवोक्सी स्पास प्लस कैप्सूल
स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06AR-3854
दो मोबाइल फोन
250 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, उमेश राज, नासिर हुसैन और ललित चौधरी शामिल रहे।

शेयर करे