बनबसा पुलिस ने 4.11 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा
संवाददाता चम्पावत।
चम्पावत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बनबसा पुलिस ने 4.11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
शनिवार को चौकी शारदा बैराज क्षेत्र में कोठी नंबर-01 के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 4.11 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कमल लाल उर्फ छोटू मलिंगा (31) निवासी कैनाल कॉलोनी, बनबसा तथा सुमंत सक्सेना उर्फ रक्शू (30) निवासी वार्ड नंबर-05, बनबसा शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेश सिंह, हेड कांस्टेबल पूरन आर्या, हेड कांस्टेबल विजय सिंह राणा और कांस्टेबल कुंदन सिंह शामिल रहे।

More Stories
237.74 करोड़ का आईएसबीटी बन रहा, खटारा बसों से सफर करने को मजबूर यात्री
सुखीढांग बाजार में कटखने बंदरों का आतंक, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक सीमा पार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर दिया जोर