May 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कुत्ते के काटने के तीन माह बाद 12 वर्षीय बच्चे की रेबीज से मौत

कुत्ते के काटने के तीन माह बाद 12 वर्षीय बच्चे की रेबीज से मौत

हल्द्वानी रेफर किए गए छात्र ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
चंपावत/लोहाघाट/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रेबीज का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। 12 वर्षीय बच्चे की कुत्ते के काटने के करीब तीन माह बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने कुत्ते के काटने की जानकारी परिजनों को नहीं दी थी, जिसके कारण समय पर इलाज नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार धारचूला के जुम्मा गांव निवासी मोहित धामी (12) पुत्र राम सिंह धामी को करीब तीन महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं मिलने से बच्चे का उपचार और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन नहीं कराया गया।
करीब पांच दिन पहले मोहित की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। शुक्रवार को परिजन उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।
हल्द्वानी ले जाते समय रास्ते में बच्चे की हालत और बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस कर्मी उसे लोहाघाट उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि अस्पताल में बच्चे की ईसीजी समेत अन्य जांच की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मोहित के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
रेबीज से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी कुत्ते या अन्य जानवर के काटने पर तुरंत घाव को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना देरी किए एंटी रेबीज टीका लगवाना जरूरी है। समय पर उपचार से रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव संभव

शेयर करे