May 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

क्रय-विक्रय समिति, टनकपुर के अमित जुकरिया चुने गए अध्यक्ष। पत्रकार सुरेश उप्रेती निर्विरोध निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष

क्रय-विक्रय समिति, टनकपुर के अमित जुकरिया चुने गए अध्यक्ष। पत्रकार सुरेश उप्रेती निर्विरोध निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का उनके समर्थकों के द्वारा किया गया जोरदार स्वागत।

चंपावत। टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के संपन्न हुए चुनाव में अमित जुकरिया ने समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद गहतोड़ी की धर्मपत्नी निर्मला गहतोड़ी को तीन मतों से पराजित किया। चुनाव में अमित को सात तथा निर्मला को चार मत मिले जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र उप्रेती निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी तपन गडकोटी एवं विवेक वर्मा द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के नामो की घोषणा की गई। निर्वाचन प्रक्रिया में वीडियो शोभित अग्रवाल द्वारा भी सहयोग किया गया। कड़े सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच निर्वाचन प्रकिया संपन्न कराई गई। निर्वाचन की घोषणा के बाद अमित जुकरिया के समर्थको ने उन्हें “सर आंखों में उठा लिया”। इस अवसर पर अमित शाह, गोविंद बोहरा,रोहित खोलिया, पूर्व सभासद दीपक सुतेडी, विवेक ओली,कपिल खर्कवाल,चंपावत के सभासद नंदन तड़ागी, नवीन जोशी, महेश चौड़ाकोटी,
देवी दत्त जोशी, राकेश बोहरा,अर्जुन मेहरा, आदि तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी। अमित जुकरिया एक संघर्षशील युवक हैं। उनके निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता टनकपुर क्रय-विक्रय समिति के माध्यम से किसानों के चेहरों में मुस्कान लाना होगा।
इस अवसर पर लोगों ने उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित सुरेश चंद्र उप्रेती को भी बधाइयां दी। पेशे से पत्रकार श्री उप्रेती मूल रूप से गंगसीर गांव के रहने वाले हैं तथा बनबसा में रहते हैं। उनके निर्वाचन पर जिले के पत्रकारों ने भी उन्हें बधाई दी है।

फोटो_ अपने समर्थकों के साथ दाएं अमित जुकरिया बाएं सुरेश उप्रेती।

शेयर करे