August 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग तेज, सोमवार को तहसील में दर्ज होंगी आपत्तियां

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर-


बनबसा बाईपास की मांग तेज, सोमवार को तहसील में दर्ज होंगी आपत्तियां
संवाददाता टनकपुर । टनकपुर में एनएच-09 चौड़ीकरण के विरोध और टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। टनकपुर-बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हुई बैठक में प्रभावित परिवारों, व्यापारियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Bबैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने बाईपास निर्माण की मांग को न्यायोचित बताते हुए कहा कि जनहित और क्षेत्रीय भावनाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य सावित्री चंद ने कहा कि मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिमला साजवान ने भी घनी आबादी वाले क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण को स्थानीय हितों के विपरीत बताते हुए बाईपास को बेहतर विकल्प बताया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित चौड़ीकरण से सैकड़ों परिवाpरों की आजीविका, व्यापारिक प्रतिष्ठान, आवासीय भवन, विद्यालय और धार्मिक स्थल प्रभावित होंगे। लोगों ने तर्क दिया कि अन्य शहरों की तरह टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में भी आबादी से बाहर बाईपास बनाया जाना चाहिए।

संघर्ष समिति अध्यक्ष केशव भंडारी ने बताया कि एनएच-09 चौड़ीकरण संबंधी नोटिस के खिलाफ प्रभावित नागरिक सोमवार सुबह 10 बजे तहसील पहुंचकर सामूहिक और व्यक्तिगत आपत्तियां दर्ज कराएंगे। साथ ही बाईपास निर्माण की मांग को शासन, प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर व्यापक जनआंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में महेश चंद्र, सत्यप्रकाश, अजय देऊपा, दीप चंद्र पाठक, सावन चंद, महेश सिंह देऊपा, भुवन जोशी, भोपाल भट्ट, अर्जुन सिंह, गौतम महाराना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक का समापन “टनकपुर-बनबसा बचाओ, बाईपास बनाओ” के नारों के साथ हुआ।

शेयर करे