पूर्णागिरि धाम में मूलभूत सुविधाएं मजबूत, काली मंदिर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति निर्बाध
संवाददाता टनकपुर ।
विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि धाम मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं संवेदनशील बना हुआ है। श्रद्धालुओं को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मेला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। काली मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों तथा धर्मशाला संचालकों के लिए सुबह एवं शाम दोनों समय पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने हेतु पानी की टंकियों को भरने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। धाम क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को लगातार सक्रिय रखा गया है।

More Stories
बालेश्वर मंदिर में नंदा-सुनंदा महोत्सव का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा और झांकियों ने बांधा समां, स्कूली बच्चों ने दिखाई उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
विधायक के कमीशन के आरोपों को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन ने खारिज किया
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग