August 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

तल्लादेश निवासी एबीसी अल्मा मेटर के दो पूर्व छात्र सेना में बनेंगे अफसर, एसीसी परीक्षा पास की

Dukan Ad
Dukan Ad

तल्लादेश निवासी एबीसी अल्मा मेटर के दो पूर्व छात्र सेना में बनेंगे अफसर एसीसी परीक्षा पास की
संवाददाता चंपावत: नगर के प्रतिष्ठित एबीसी अल्मा मेटर स्कूल के दो पूर्व छात्रों ने सेना की एसीसी (ACC) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब दोनों भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में प्रशिक्षण लेकर सेना में अफसर बनेंगे। उनकी सफलता से तल्लादेश क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मूल रूप से सीमांत नीड ग्राम सभा निवासी कमल सिंह पुत्र सोबन सिंह ने वर्ष 2019 में सेना में भर्ती होकर कुमाऊं रेजीमेंट में सेवा शुरू की थी। उनके पिता भी पूर्व सैनिक हैं। सेना में रहते हुए उन्होंने एसीसी परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ।
वहीं बिरमोला तामली निवासी अशोक सिंह महर पुत्र मदन सिंह महर ने भी एसीसी परीक्षा में सफलता हासिल की है। अशोक वर्तमान में राजपूत रेजीमेंट में तैनात हैं। उनके पिता मदन सिंह महर भी पूर्व सैनिक रह चुके हैं।
दोनों सफल अभ्यर्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एबीसी अल्मा मेटर स्कूल से प्राप्त की। विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
ACC सेना में Army Cadet College की परीक्षा/एंट्री होती है, जिसके जरिए भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में serving जवान officer बनने के लिए चयनित होते हैं।

शेयर करे