
चंपावत। स्वाला के पास चंपावत टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सिख श्रद्धालुओं से भरी हुई बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।
बस में 50 सिख श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंजाब के भटिंडा से एचआर 62ए323 बस से चंपावत के सुप्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठा साहिब दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे थे इसी दौरान स्वाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क के सक्रिय होने के कारण बस नहीं गुजर पाई और बीच में ही फस गई बस का 1 टायर खाई में चला गया बस खबर लिखे जाने तक फसी हुई थी आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा बस को हटाने के लिए क्रेन भेजी गई है।
बताते चलें कि स्वाला के पास पिछले 2 दिनों से भारी मलबा आ जाने के कारण सड़क बाधित थी जिसे सोमवार की सुबह बमुश्किल खोला जा सका।

More Stories
टनकपुर में 8.46 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त, पार्किंग में ही खड़े होंगे वाहन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गजेन्द्र जोशी बने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, चंपावत में खुशी की लहर