August 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

डीआईडी सुपर मॉम्स में 400 रुपये में दिहाड़ी मजदूरी करने वालीं वर्षा ने जीता रिएलिटी शो का खिताब, मिली इतनी प्राइज मनी

Dukan Ad
Dukan Ad

DID Super Moms 3 Winner : हरियाणा की रहने वालीं वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) ने जी टीवी के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ (Dance India Dance Super Moms) का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार रात शो का ग्रैंड फिनाले पूरा हुआ और वर्षा ने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली। मॉम्‍स डांस का यह तीसरा सीजन था, जिसकी शुरुआत से ही वर्षा ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया था। सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर वर्षा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की। ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ-साथ 7.5 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं और दिनभर में 400 से 500 रुपये बमुश्किल कमा पाती थीं। आइए जानते हैं कि इतनी बड़ी प्राइज मनी जीतने पर वर्षा ने क्‍या कहा।

7.5 लाख रुपये जीतने पर मीडिया से बातचीत में वर्षा ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में एक लाख रुपये कमाने का सपना भी नहीं देखा था। ये पैसे हकीकत नहीं लगते। मैंने कभी इतने पैसे नहीं देखे थे। उन्‍होंने कहा कि वह इस रकम से अपने बेटे को अच्छी एजुकेशन दिलवाएंगी और उसकी सभी जरूरतों को पूरा करने में यह पैसे काम आएंगे।

शेयर करे