September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बिहार चुनाव में NDA की रिकॉर्ड जीत पर भाजपा ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया

Dukan Ad
Dukan Ad

बिहार चुनाव में NDA की रिकॉर्ड जीत पर भाजपा ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया

चंपावत। बिहार में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की रिकॉर्ड जीत हुई है। BJP ने इस जीत का जश्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र चंपावत में भी जमकर मनाया। BJP जिलाध्यक्ष
गोविंद सामंत के नेतृत्व में चंपावत मोटर स्टेशन रोड में आतिशबाजी हुई। इस जीत को BJP और उनके सहयोगियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया गया।
जश्र मनाने वालों में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ,विधायक प्रतिनिधि
प्रकाश तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह,मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, प्रकाश बिनवाल, मणिप्रभा तिवारी, नंदन तड़ागी,सूरज
प्रहरी सहित बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता शामिल थे। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में NDA करीब 200 सीटों पर जीत की राह पर है। 2005 से
लगातार पांचवी बार जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व में वहां सरकार बन रही है।

शेयर करे