April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में उत्तराखंड मेडिकल मिनिस्टीरियल फेडरेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, त्रिभुवन कोठारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में उत्तराखंड मेडिकल मिनिस्टीरियल फेडरेशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, त्रिभुवन कोठारी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड लोक निर्माण मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी के दिशा-निर्देश पर टनकपुर उप जिला चिकित्सालय परिसर में उत्तराखंड मेडिकल मिनिस्टीरियल फेडरेशन जनपद शाखा चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें त्रिभुवन कोठारी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष त्रिभुवन कोठारी, जिला महामंत्री निर्मल सिंह भंडारी, संरक्षक विजय जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष शुभम पुनेठा, संगठन मंत्री श्रीमती रेनू जोशी सहित, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविंद्र जोशी, हरीश त्रिपाठी, योगेश पांगती, शंकर गुप्ता, राजेश सत्याल, नवीन ओली, कुंदन बिष्ट तथा योगेश जोशी शामिल किए गए। अधिवेशन के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।नए अध्यक्ष त्रिभुवन कोठारी ने जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया। अधिवेशन में कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपन्न होने पर उपस्थितजनों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

शेयर करे