बताया जा रहा है कि पुलिस जब तीनों आरोपियों को ले जा रही थी तो जनता इतनी आक्रोशित हो गई थी कि उनकी पिटाई कर दी। इस घटना से पूरे उत्तराखंड में आक्रोश है तथा कांग्रेस भी इसे एक बड़ा मुद्दा बना रही है।जेसीबी से रिजॉर्ट तोड़ने के फैसले की जनता ने सोशल मीडिया में सराहना की है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद उत्तराखंड की धामी सरकार भी अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कर रही है।
दरअसल इससे पूर्व प्रशासन ने रिजॉर्ट को सील कर दिया था और इस गंभीर घटना को सरकार और पार्टी के स्तर पर गंभीरता से लेते हुए रातों-रात रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
खाई में गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर मटियानी गांव की घटना, ग्रामीणों ने कहा- नजदीक अस्पताल होता तो बच सकती थी जान
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास