ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई पौड़ी गढ़वाल की नंदालस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव की अंकिता भंडारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और एसडीएम यमकेश्वर लक्ष्मण झूला थाना पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने कई राज उगले हैं। यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट और एसडीएम यमकेश्वर लक्ष्मण झूला थाना पहुंच गए हैं। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस और एसडीआरएफ जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में तलाशी अभियान चला रही है।

More Stories
प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान, मैक्स और बाइक सीज
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण तेज करने के निर्देश डीएम ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण