April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से बढ़ी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन,

मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से बढ़ी देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति

अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी ट्रेन, रेल मंत्रालय ने जारी किया आदेश

देहरादून। उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस (15019/15020) की सेवा आवृत्ति साप्ताहिक से बढ़ाकर अब त्रि-साप्ताहिक कर दी है। रेल मंत्रालय ने इसकी औपचारिक स्वीकृति दे दी है और रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।मुख्यमंत्री धामी की पहल लाई नतीजामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री के आग्रह पर रेल मंत्रालय ने शीघ्र निर्णय लेते हुए टनकपुर–देहरादून रेल सेवा को सप्ताह में तीन बार संचालित करने की स्वीकृति दी है।नई समय-सारिणी लागूनई व्यवस्था के तहत 15019 देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी, जबकि 15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। पहले यह सेवा केवल सप्ताह में एक दिन ही उपलब्ध थी।यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बढ़ेगा क्षेत्रीय विकाससेवा वृद्धि का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और कुमाऊँ–गढ़वाल के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि इस कदम से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। राज्य के अनेक हिस्सों में रेल परियोजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले समय में दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक रेल पहुँच सुनिश्चित होगी।

रेल मंत्रालय के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा द्वारा जारी आदेश में इस निर्णय को शीघ्र लागू करने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं

शेयर करे