चंपावत। हाल ही में खुले विशाल मेगा मार्ट को लेकर चंपावत नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
व्यापारियों का आरोप है कि विशाल मेगा मार्ट चंपावत नगर की जनसंख्या के सापेक्ष अनुचित नहीं है। मार्ट से लगभग 1000 से छोटे बड़े व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं । व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास साह की अध्यक्षता और महामंत्री हरीश सक्टा के संचालन कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति से मुलाकात की ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने स्टोर मैनेजर पर एक उपभोक्ता के साथ अभद्रता करने और गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
साथ ही बताया कि यहां मार्ट के पास अपनी वाहन पार्किंग व्यवस्था नहीं है जिससे एनएच में अक्सर जाम लग रहा है।
यहां प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ व्यापारी भगवत शरण राय,कैलाश अधिकारी,आनंद अधिकारी, सनी वर्मा, केदार जोशी, रोहित सिंह, ललित गोस्वामी, यश राय,सुमित गहतोड़ी,अमित कापड़ी योगेश चिलकोटी,कैलाश जोशी, दीपक जोशी, जीत जोशी, नवीन सुतेडी , दिनेश जोशी आदि व्यापारी शामिल रहे।

More Stories
जनता मिलन में 208 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने की नारेबाजी
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन