दिव्यांग को मात देकर हिम्मत को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
देवीधुरा। ग्रामीण क्षेत्र रिखोली के रहने वाले बाएं पांव से कमजोर हिम्मत उन लोगों में से है जो अन्य दिव्यांगों व समाज के कमजोर वर्गों को हिम्मत दिलाते आ रहे हैं। हिम्मत देवीधुरा वाराही धाम कंप्यूटर कोचिंग सेंटर व दिव्यांग सेवा केंद्र चला रहे हैं ।
उनकी विशिष्ट समाज सेवा को देखते हुए वाई.ए.एस.एस. इंडिया की ओर से उन्हें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। हालांकि यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया लेकिन हिम्मत की दिव्यांगता को देखते हुए उन्हें संस्था के द्वारा president डायरेक्टर कमल चौधरी व कम्युनिटी डायरेक्टर सी के सक्सेना द्वारा ऑनलाइन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व भी कईबारमाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए हिम्मत को समय-समय पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुरुस्कृत किया गया है।

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी