September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

धनुष पुल के पास से 1. 10 ग्राम स्मैक (हेराईन) सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

 

…1.10 ग्राम स्मैक (हेराईन) के सहित एक नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत ।

अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था ।

इसी क्रम में  सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा के निर्देशन में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत बनबसा पुलिस टीम द्वारा चौकी धनुष पुल के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान 1 अभियुक्त को अवैध स्मैक (हीरोइन) के गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अध्यक्ष का नाम रिषभ शर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी वार्ड नंबर 2 इंद्रा कॉलोनी बनबसा जनपद चंपावत उम्र 24वर्ष बताया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट,हे.कानि. धीरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, का.ललित कुमार मौजूद रहे।

 

शेयर करे