… 29 अगस्त से बंद था स्वाला डेंजर जोन के पास
चंपावत। टनकपुर राष्ट्रीय राज मार्ग आज रविवार को 3:00 करीब आंशिक रूप से खोला गया है। जिसमें जाम में फंसे कुछ वाहनों को निकाला गया ।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज 7 सितंबर की शाम आंशिक रूप से खुल गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने बताया कि स्वांला से मलबा हटाने के बाद अभी इस सड़क को सिर्फ छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। रास्ते में रुके छोटे वाहनों को निकाला जा रहा है। आवाज ही अभी सामान्य रूप से सुचारू नहीं हुई है।
यद्यपि कुछ खाली बड़े वाहन स्वांला से पार कराए गए हैं, लेकिन सड़क के धंसाव की स्थिति को देखने के बाद बड़े वाहनों की आवाजही पर निर्णय लिया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-चंपावत के बीच स्वांला में 29 अगस्त से बंद था। 7 सितंबर की शाम भले ही आंशिक रूप से आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन सड़क की हालत देखते हुए खतरा पूरा तरह टला नहीं है।

More Stories
टनकपुर जिला अस्पताल में डीएम के निर्देश पर प्रबंधन समिति के जरिए चालक की अस्थाई व्यवस्था को अनुमोदन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का देहरादून में प्रदर्शन चंपावत से भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी आंदोलन में हुए शामिल
पानी की टंकी साफ करते समय महिला को पड़ा दिल का दौरा, मौके पर मौत