चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज रविवार की सुबह 7:30 यातायात सुचारू हो पाया है। शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से स्वाला डेंजर जोन में भारी मलबा आ गया था । शनिवार सुबह 5:30 से यातायात पूर्णतया बाधित था। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार की शाम को स्थलीय निरीक्षण किया ।
साथ ही जाम फंसे यात्रियों को गंतव्य तक जाने में मदद की। आज सुबह रविवार को 7:30 करीब यातायात सुचारू होने से जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत और टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष ललित भट्ट ने निर्माण कार्य में लगी एचएमवीएस टेक्सटाइल कंपनी और एनएच पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया । कहा की सरकारी धन का स्वाला डेंजर जोन में दुरुपयोग हो रहा है करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी 1साल बीतने के बाद यहां ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण नहीं हुआ।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश