September 14, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बग्वाल में मेले में 1700 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचे रणवीर ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Dukan Ad
Dukan Ad

 

1700 किमी पैदल यात्रा पर निकले रणवीर ने बग्वाल में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

चंपावत। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के ग्राम हिरनोता निवासी रणवीर गुर्जर इन दिनों 1700 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी इस विशेष यात्रा के माध्यम से वे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दे रहे हैं।

रणवीर गुर्जर की यह पदयात्रा आध्यात्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ-साथ समाजहित के महत्वपूर्ण संदेश से भी जुड़ी है। वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध देवीधूरा बग्वाल मेले में पहुंचकर श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील भी कर रहे हैं।

इससे पूर्व वे कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर देवीधूरा पहुंचे। रणवीर का कहना है कि देवीधूरा में आयोजित बग्वाल मेला आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, लेकिन इसमें सम्मिलित होने वाले हर श्रद्धालु को जिला प्रशासन चंपावत द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा –
“भक्ति के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। सभी श्रद्धालु जिला प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मेले में भाग लें।”

रणवीर ने युवाओं से विशेष रूप से अनुरोध किया कि वे यात्रा के दौरान ओवर स्पीड, हेलमेट/सीट बेल्ट की अनदेखी, नशा करके वाहन चलाने जैसे खतरनाक व्यवहार से बचें, और स्वयं भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

रणवीर की यह पहल यह दर्शाती है कि यदि भक्ति के साथ सामाजिक चेतना भी जुड़ जाए, तो उसका प्रभाव और अधिक सकारात्मक व दूरगामी हो सकता है।

शेयर करे