चंपावत। चंपावत ब्लॉक प्रमुख को लेकर सोशल मीडिया से लेकर देहरादून तक जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।
वहीं इस बार तल्लादेश क्षेत्र से दीपा जोशी को ब्लॉक प्रमुख बनाने को मांग को लेकर सोशल मीडिया में उनके समर्थक मांग कर रहे हैं। जिसके माध्यम से कहा जा रहा है दीपा जोशी को भाजपा से प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाए जाने से तल्लादेश की वर्षों से चल रही मांग पूरी होगी। जमीन पर कार्य कर रहे आम कार्य कर्ताओं के मन में संगठन के प्रति विश्वास और उत्साह पैदा होगा। लोगों का कहना है कि उनके परिवार की कर्मचारी संगठनों में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है अतः इसका सकारात्मक प्रभाव कर्मचारियों तक भी जाएगा। साथ ही चंपावत की राजनीति के जातीय समीकरण भी संतुलित होंगे। बड़े ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख बनने से जहां राजपूत, आरक्षित और ब्राह्मण वर्ग के बीच संतुलन बनेगा और हर वर्ग संतुष्ट होगा। पाटी, लोहाघाट में राजपूत को ब्लॉक प्रमुख की और जिला पंचायत अध्यक्ष में राजपूत प्रत्याशी का बनना तय माना जा रहा है वहीं बाराकोट में अनुसूचित जाति के लिया आरक्षित किया गया है। बताते चलें कि चंपावत ब्लॉक से भाजपा का ही ब्लॉक प्रमुख बनना तय है जिसमें भाजपा से ही तीन दावेदार हैं। जिसमें पूर्वब्लॉक पमुख रेखा देवी, दीपा जोशी और अंचला बोहरा ।
फोटो.. देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पुष्प गुच्छ भेट करती दीजो जोशी

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश