September 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कमल रावत और अशोक महर पर भाजपा कार्यालय में जाकर भाजपा जिला अध्यक्ष को गाली गलौज धमकाने का आरोप मुकदमा दर्ज

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। पूर्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत और अशोक महर पर भाजपा कार्यालय में जाकर जिला अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगा है । जिसको लेकर भाजपा कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी है ।

चंपावत कोतवाल बी०एस० बिष्ट ने बताया आज दोपहर को कमल रावत और अशोक महर के द्वारा भाजपा कार्यालय छतार में जाकर भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। कोतवाल बिष्ट ने बताया कार्यालय के प्रदीप उप्रेती के द्वारा मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। तहरीर पर कमल रावत और अशोक महर के खिलाफ बीएनएस की धारा 333 / 351 (2) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वहीं दोनों पर लगे आरोपों को लेकर हमने उनसे संपर्क करना चाहा तो दोनों के नंबर स्विच ऑफ बता रहे थे।

फोटो ..कमल रावत और अशोक महर

शेयर करे