June 9, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

पाटी ब्लॉक से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की चर्चा लेकिन पाटी ब्लॉक में भाजपा के पास प्रमुख पद का प्रत्याशी नहीं

चंपावत।  जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा में सोशल मीडिया में युद्ध छिड़ा है । आनंद सिंह अधिकारी का अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है सोशल मीडिया में जहां उनके साथ पूर्व में नौ सदस्यों की फोटो वायरल हुई थी वहीं अब 13 सदस्यों के साथ एक फोटो वायरल हो रही है । वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश महाराना की धर्मपत्नी बिरगुल से जिला पंचायत सदस्य निर्मला  महाराना भाजपा संगठन से अध्यक्ष पद को लेकर टिकट मिलने का इंतजार कर रही हैं। उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी जिसमें वह जीतने के बाद देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए देखी जा रही थी । चंपावत की सीट अनारक्षित होने के साथ ही राजनीतिक रस्साकस्सी भी शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी के जहां अधिकांश अधिकृत और समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की वहीं अध्यक्ष पद पर भी भाजपा से ही अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावनाएं हैं। लेकिन भाजपा के पास पाटी जैसे बड़े ब्लॉक में प्रमुख पद के कोई भी प्रत्याशी नहीं है । पाटी ब्लॉक से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के पुत्र शंकर अधिकारी का ब्लॉक प्रमुख बनना तय है । बताया जा रहा है कि उनके पास आधे से अधिक मेंबरों का समर्थन है । वहीं पाटी सीट से ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस को वॉक ओवर देना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत का कहना है जिले के तीन ब्लॉक में भाजपा का ही ब्लॉक प्रमुख बनने जा रहा है । पाटी ब्लॉक में भी रणनीति के तहत प्रमुख बनाने की तैयारी है ।

 

 

 

शेयर करे