चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2025 को अपराहन 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06 अगस्त 2025 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भरी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं।
उक्तानुसार भारत मीराम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में हो रही लगातार वर्षा से जनपद अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चम्पावत अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी का संचालन दिनांक 06-08-2025 (बुधवार) को बन्द रहेगा।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास